अंक ज्योतिष में अंकों के प्रभाव व दुष्प्रभाव 11-25 तक

Numerology / अंकगणित में जब जब सयोजनो Combinations की बात होती है तब वे क्या लाभ देते है क्या हानि देते है इसे हम जान सकते है इनके कुछ उदाहरण –

मोबाइल नंबर या जन्म तिथि में जब ये संयोग नंबर आते है तब क्या अर्थ होता है अगर यह संयोजन मोबाईल नंबर के अंतिम चार अंकों में हों तब और भी प्रभावी रहते है , साथ ही यह भी देखना पढ़ता है की मोबाईल नंबर व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुकूल हैं या प्रतिकूल हैं, –

संख्या 11 किसी मोबाइल नंबर में यह संख्या आती है तब व्यक्ति को लाभ होता है | साथ ही व्यक्ति ऐसा व्यक्ति समझदार व अच्छा मध्यस्थ होता है | ऐसा व्यक्ति बहुत अच्छा वक्ता या बात चित बढ़िया करता है |

यदि मोबाईल नंबर में 12 अंक आता है | तब व्यक्ति ग्यानी या जिज्ञासू स्वभाव का अपने कार्यों को समय से करने वाला खुद के पैरों पर खड़ा होने वाला होता है |

यदि मोबाईल नंबर में 13 हो ऐसा व्यक्ति अचानक धन हानि एक्सीडेंट या अचानक किसी न किसी समस्या में घिर जाता है , या कहें वह खुद को उलझा लेता है |

यदि मोबाईल नंबर में 14 हो ऐसा व्यक्ति दिमागी उलझनों में हमेसा फस रहता है | सिरदर्द की समस्या रह सकती है | व्यापर सेयर मार्केट में लाभ लेते है |

यदि मोबाईल नंबर में 15 हो ऐसा व्यक्ति व्यापर में बढ़िया करता है धन अर्जन होता रहता है लक्ज़री जीवन जीता है अगर भाषा ख़राब होजाती है अहंकार आजाता है तब इसे हानि का सामना करना पड़ता है |

यदि मोबाईल नंबर में 16 हो ऐसा व्यक्ति के जीवन साथी को पेट की समस्याए देखि जाती है साथ ही पैसे की तंगी से व्यक्ति को गुजरना पढ़ता है | ऐसा व्यक्ति स्वार्थी हो जाता है | साथ ही पेट की या पाइल्स से सम्बंधित समस्या रहती है |

यदि मोबाईल नंबर में 17 हो ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है, वह दूरदर्शी होता है माँ सम्मान बढ़ता है | कभी कभी जब वह धर्म और नीति के या वुजुर्गों के विरोध में होता है तब हानि उठाता है|

यदि मोबाईल नंबर में 18 हो ऐसा व्यक्ति जीवन में स्ट्रगल पाता, हड्डियों में दर्द की समस्या रह सकती है | हमेशा लास्ट मूमेंट पर काम रुक जाते है |

यदि मोबाईल नंबर में 19 हो ऐसा व्यक्ति अपना काम खुद करने में सक्षम होता है, वह अपना काम ऐसे करता है जैसे वह स्वतंत्र हो वह किसी के दवाव में काम करना पसंद नहीं करता |

यदि मोबाईल नंबर में 20 हो ऐसा व्यक्ति बहुत संवेदनशील होता है | भावनात्मक होता है सामाजिक रिश्तों में बांध कर रहता है | अपनी भावनाओं को बताता नहीं है | ऐसी स्थिति में वह हमेशा नुकशान उठाता है |

यदि मोबाईल नंबर में 21 हो ऐसा व्यक्ति बहुत खर्चीला हो जाता है | उसके पैसा आने के कई रस्ते होते है | पर अगर वह व्यसनों में लिप्त हो गया तब वह बहुत हानि उठाता है | साथ ही वह अपने मन का करने वाला हो जाता है |

यदि मोबाईल नंबर में 22 हो ऐसा व्यक्ति ऐसा व्यक्ति 20 के सामान कार्य करता है | परन्तु यह अधिक हानि उठाता है | जल सम्बंधित कोई न कोई इलर्जी या समस्या रहा सकती है |

यदि मोबाईल नंबर में 23 हो ऐसा व्यक्ति अपने सारे काम खुद करलेता है | ऐसा व्यक्ति किसी भी जगह हानि नहीं उठाता उसके सारे काम बनते है , इसके शत्रु होते है पर वह किसी तरह की हानि नहीं पंहुचा सकते हैं |

यदि मोबाईल नंबर में 24 हो ऐसा व्यक्ति दिमागी स्थिति में बहुत मजबूत होता है | कमाता अच्छा है घर में सुख् सुबिधाओं के सामान लेकर आता है | कभी कभी मूड स्विंग की स्थिति में खुद को हानि पहुंचा लेता है |

यदि मोबाईल नंबर में 25 हो ऐसा व्यक्ति साधन संपन्न रहना चाहता है, ईश्वर की भक्ति करनेवाला व्यापार में लाभ कमाने वाला होता है | यदि वह गंदा बोलनेवाला या माँ बहनों को इज्जत न देने वाला है तब लाभ नहीं होगा | ऐसा व्यक्ति हवाई यात्राओं के द्वारा जाने से लाभ प्राप्त करता है |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.